फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर चालक को आया हार्ट-अटैक, डिवाइडर से टकराया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर चालक को आया हार्टअटैक, डिवाइडर से टकराया ट्रक
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रटौल अंडर पास के समीप चलते ट्रक में चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसकी वजह से ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। राहतकर्मियों ने चालक को गंभीर हालात में गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अमृतसर निवासी जसवंत सिंह ट्रक चालक है। वह गुजरात से ट्रांसफार्मर का तेल लेकर रामपुर जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रटौल अंडरपास के समीप पहुंचा तो उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस दौरान ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। एक्सप्रेस वे पर मौजूद लोगों ने बताया की उसे हार्ट अटैक आया, लोगों की सूचना पर एक्सप्रेस वे राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस द्वारा गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें