कॉलेज प्रबंधन पर लगाया वेतन न देने का आरोप
बागपत। बड़ौत के एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कॉलेज प्रबंधन पर वेतन न देने व शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन गत 19 मार्च से उनसे ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है, मगर शिक्षकों को 18 मार्च तक के वेतन का ही भुगतान दिया गया है। अब उन्हें 30 फीसदी वेतन का भुगतान कराने की पेशकश की जा रही है। आरोप है कि विरोध करने पर स्कूल की प्रबंधक व उनका बेटा शिक्षकों को वेतन न देने की धमकी दे रहे है। वेतन का भुगतान न होने के कारण शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ललित कुमार, शिव नारायण दीक्षित, योगेश तोमर, उधम राठी, विपुल, आशीष अग्रवाल, विपिन धामा, दिनेश कुमार, सत्यपाल, शिवम मौजूद रहे।