फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की भक्ति से खुलेंगे कामयाबी के द्वार : अनुभूति माता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फाेटो नंबर 13केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुई।
विज्ञापन


मंडप की शुद्धि के बाद विधान विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से 48 दीपों के साथ भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में अनुभूति माता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने अपने प्रवचनों में मानव जीवन में भगवान की भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। अनुभूति माता ने कहा कि भगवान की भक्ति ही सफलता के द्वार खोलती है। उन्होंने यह भी बताया कि मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति के बिना अधूरा है। भक्ति ही व्यक्ति को जीवन की सभी कठिनाइयों से पार कराती है। यह आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन, राहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें