फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले को मिले चार नए चिकित्सक, जल्द संभालेंगे कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक सर्जन, एक पैथोलोजिस्ट, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के अलावा त्वचा रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति
विज्ञापन

-चिकित्सक मिलने से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को मिलेगा फायदा
फोटो 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले को चार नए चिकित्सक मिले हैं, जो जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। चार चिकित्सक मिलने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। शासन ने जिले में चार चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है।
जिले में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में सिर्फ दो सर्जन के अलावा एक नेत्र रोग विशेषज्ञ है। अस्पताल में पिछले दो साल से त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके कारण मरीजों को फिजिशियन से इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है, मगर अब जल्द ही मरीजों की समस्या का समाधान होने वाला है। शासन स्तर से जिले में एक अन्य सर्जन के अलावा एक महिला पैथोलोजिस्ट, एक महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। शासन से नियुक्त चारों चिकित्सक जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन - शासन स्तर से अस्पताल में चार नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। चिकित्सक जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। चिकित्सक मिलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। - डॉ़ एसके चौधरी, सीएमएस
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें