बड़ौत। संविदा के तहत डिपो पर की गई चालक भर्ती में लोनी में हुई मुख्य परीक्षा में सात अभ्यर्थी पास हुए हैं। यह जल्द ही डिपो में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इनके आने पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
बड़ौत डिपो में चालकों की लंबे समय से कमी चल रही है। इस कारण डिपो में करीब 20 से अधिक बसें खड़ी हुई हैं। लोग लगातार अधिकारियों से मार्गों पर बसों का संचालन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चालकाें की कमी पूरी करने के लिए डिपो में प्रत्येक बुधवार को संविदा के तहत भर्ती की जा रही है। चालकों की पहली परीक्षा पास करने के बाद लोनी में हुई परीक्षा में सात अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब इनके अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद इन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी। इनके आने से बड़ौत-मुुजफ्फरनगर, बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-शामली समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
-
वर्जन -
डिपो में नए चालकों के आने पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूटों पर बसों के फेरे व संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी