फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन ने दोबारा संभाली कुर्सी

विज्ञापन
सरूरपुर गांव में सहकारी प्र​शिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते किसान। स्रोत:कर्मचारी - फोटो : credit
विज्ञापन
्बारगपत। नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन ने बहाल होने के बाद सोमवार को दोबारा से कुर्सी संभाल ली। वह समर्थकों के साथ नगर पालिका में पहुंचे और वहां केक काटकर खुशी मनाते हुए दोबारा कुर्सी पर बैठे।
विज्ञापन

शासन ने 27 नवंबर 2025 को चेयरमैन राजुद्दीन को पद का दुरुपयोग करने के आरोप में पद से हटा दिया था। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद के आदेश के खिलाफ वह हाईकोर्ट में पहुंचे तो वहां से 15 दिसंबर 2025 को प्रमुख सचिव का आदेश निरस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने चेयरमैन राजुद्दीन की बहाली का आदेश जारी किया। इस तरह प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे एडीएम न्यायिक शिवनारायण को यह कुर्सी छोड़नी पड़ी और राजुद्दीन ने सोमवार को दोबारा से कार्यभार संभाल लिया। वह समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नगर पालिका में पहुंचे। जहां उनके कार्यभार संभालने पर समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें