फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिपो को तीन चालक और दो परिचालक मिले, यातायात व्यवस्था सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत डिपो को संविदा के तहत तीन चालक और आउटसोर्स से दो परिचालक मिले हैं। इन पांच नए कर्मियों के आने से डिपो की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इससे शामली और मेरठ जैसे प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

डिपो में लंबे समय से परिचालकों की कमी थी। बसों की कमी के कारण कई मार्गों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। इन वाहनों में यात्रियों को अधिक समय और किराया देना पड़ता था। इसके बावजूद वे अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते थे। अधिकारियों ने बताया कि नए चालकों और परिचालकों की नियुक्ति से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे आवागमन में सुविधा होगी। यात्रियों को अब स्टैंडों पर बसों का अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि डिपो पर जल्द ही संविदा के तहत और चालकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में भर्ती की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके बाद सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी। इस पहल से डिपो की परिचालन क्षमता में और सुधार आएगा।
विज्ञापन

वर्जन -
डिपो को नए चालक व परिचालक मिले हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें