फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बीड़ी की चिंगारी से ट्रॉली में लदी पुआल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को आग की चपेट में आने से बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के दाहा मार्ग पर बुधवार दोपहर ईदगाह के पास खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी पुआल में आग लग गई। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
बरनावा गांव के परवेज हरियाणा से अपने पशुओं के लिए पुआल लेकर आए थे। उन्होंने पुआल से लदी ट्रॉली दाहा-बरनावा मार्ग पर ईदगाह के पास खड़ी कर दी थी और घर चले गए थे। लोगों ने शोर मचाकर परवेज को आग लगने की सूचना दी। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैल गईं। पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर लोगों ने ट्रॉली से ट्रैक्टर को हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। इससे ट्रैक्टर आग की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज ने आशंका जताई है कि पुआल में बीड़ी फेंकने से आग लगी होगी। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर भी घटना को अंजाम देने का शक जताया है। इस मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें