फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत, हंगामा

Wed, 26 Jul 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
विज्ञापन
सिंघावली अहीर बिजलीघर पर जेई का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत लाइन ठीक करते समय चार दिन पूर्व करंट लगने से झुलसे लाइनमैन की मौत हो गई। इस पर परिजन और ग्रामीण गुस्सा हो गए। उन्होंने बागपत-मेरठ मार्ग पर जाम लगाकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इस दौरान उनकी अफसरों से काफी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


हबीबपुर नंगला गांव का भूपेंद्र (35), सिंघावली अहीर बिजलीघर पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। 21 जुलाई को सिंघावली अहीर गांव के पेट्रोल पंप के निकट विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया था। उसको बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भूपेंद्र की जान विद्युत निगम की लापरवाही के कारण गई है। हादसा होने के बाद उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास जाम लगा दिया। निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। बाद में एक्सईएन राजवीर सिंह ने वहां पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की पूरी तरह से मदद कराने का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए। एक्सईएन का कहना है कि भूपेंद्र के परिवार की नियमानुसार मद्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें