फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बेसिक शिक्षा विभाग बागपत द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान रथ यात्रा चौगामा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची और ग्रामीणों को परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रथ यात्रा इदरीशपुर, आदमपुर, गांगनौली, दोघट, पुसार, पलड़ी, संत नगर, शाहजहांपुर, कांहड, बरनावा आदि गांव में पहुंची। रथ यात्रा में शामिल उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने बताया कि रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्कूल चलो अभियान और खूब पढ़ो खूब बढ़ो के तहत 6 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं का 100 प्रतिशत नामांकन विद्यालयों में कराना है। जो एक से 31 जुलाई तक चलेगा। रथ यात्रा के माध्यम से स्कूलों में उच्च शिक्षा, प्रशिक्षित शिक्षक, पक्का व हवादार भवन, नि:शुल्क ड्रेस, भोजन, दूध व फल की व्यवस्था, कंप्यूटर शिक्षा देना आदि सुविधाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। अवधेश कुमार, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र, सुनील ढाका, हरिओम शर्मा, रामकुमार, रामबीर, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें