फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मजदूरी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर शव रेल की पटरी पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह ट्रेन से दोनों पैर कटा ईंट भट्ठा मजदूर का शव मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, पीड़ित परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक व ठेकेदार के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शामली के थाना कांधला अंतर्गत गांव नाला निवासी अमित (34) पुत्र देशराज अविवाहित था। वह बड़ौत क्षेत्र के गांव ट्यौढ़ी के जंगल स्थित भट्ठे पर ईंट की पथाई करता था। सोमवार सुबह खेकड़ा रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पर उसका ट्रेन से दोनों पैर कटा शव पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। सुबह में वहां टहलने गए लोगों में शव देख कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसकी जेब से मिले साक्ष्य के आधार पर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक अमित के परिजन रोते बिलखते खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। भाई वितुल, सोनू और नीरज ने भट्ठा मालिक और ठेकेदार पर अमित की हत्या कर शव ट्रेन की पटरी पर फेंक देने का आरोप लगाया। जिससे यह मामला आत्महत्या का लगे। उन्होंने बताया कि अमित का ठेकेदार से 50 हजार रुपये को लेकर विवाद था। इसको लेकर उनके बीच कुछ दिन पूर्व कहासुनी भी हुई थी। इसके चलते ठेकेदार और उसका भतीजा उनके गांव नाला पहुंचे थे। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि अमित कि मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कराकर घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि परिजन शव लेकर पैत्रिक गांव नाला चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें