फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव में बामनौली इंटर कॉलेज के पास झाड़ी में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सिरसली गांव में बामनौली इंटर कॉलेज के पास झाड़ी में शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पर दोघट और बिनौली थाने की पुलिस को दी। घटनास्थल बिनौली थाना क्षेत्र का होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शनाख्त के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष है। एक कान टूटा हुआ है। दाहिने हाथ पर फूल व अमरजीत तथा बाएं हाथ पर इंद्र का टैटू अंकित है। मृतक काली व सफेद रंग की टी शर्ट व काले रंग का लोअर पहने है। इंस्पेक्टर का कहना था कि मृतक के शरीर पर चोट के काफी निशान है। प्रथम दृष्टया मृतक के साथ मारपीट कर हत्या करने की आशंका है। शनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें