बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि दुकानें बंद होने के कारण व्यापारी वर्ग भुखमरी की कगार पर है। दुकानें बंद है और किराए की मार लग रही है। बैंक, इंश्योरेंस कंपनी, मकान मालिक व स्कूल संचालक बच्चों की फीस का दबाव बना रहे है। उन्होंने व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए थोडे़ ही समय के लिए दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। एसडीएम रामनयन सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन कराया जाएगा तथा किसी भी तरह की गुंजाइश मिलने पर मार्केट खोलने की हर संभव कोशिश की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रुहेला, उदय चौहान, दीपक सिंधी, अजय गोपी, प्रेम गुलयानी, विक्की चौधरी, राजेश खुराना मौजूद रहे।