फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में भीड़ के मुकाबले कम पहुंच रहा है कैश

Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में बैंक शाखा के बाहर लगी खाता धारकों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। बैंकों में बुधवार को कैश पहुंचा, लेेकिन लेने वालों की संख्या के मुकाबले अपर्याप्त रहा। कुछ घंटों में ही कैश खत्म हो गया। लाइन के शुरू में लगे लोगों को तो आसानी से रुपये मिल गए, लेकिन बाद वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बैंकों में तो लोगों ने हंगामे भी किए।
विज्ञापन


बुधवार को कई बैंकों में कैश पहुंचा तो लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके लिए बैंकों पर भीड़ उमड़ आई। धक्का-मुक्की के हालात पैदा हो गए। पहले से लाइन में लगे लोगों को कैश मिला, लेकिन बाद वाले मायूस हुए। फिलहाल जिले के सभी बैंकों के हालात विकट हैं। एलडीएम पी राजू ने बताया कि बुधवार को दर्जनभर से अधिक बैंकों में कैश पहुंचा दिया गया था। इस कारण लोगों की भीड़ रही है। भीड़ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। 

दो दिन से नहीं था कैश
एलडीएम पी राजू ने बताया कि सिंडिकेट बैंक में दो दिन से कैश नहीं था। इस कारण बैंकों में भीड़ रही। ऊपर से ही कैश कम मिल रहा है। बुधवार को कैश मिला तो एक दर्जन से अधिक बैंकों को पहुंचवा दिया गया था। 
विज्ञापन


टटीरी ओबीसी में नहीं बंटा कैश
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कैश न मिलने के कारण लोगों ने हंगामा किया। सुबह से ही लाइन में लगे लोग मायूस होकर लौटे। एसबीआई में कैश का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें