- किसानों ने की फसल के मुआवजे की मांग
रमाला। सूप व किशनपुर बराल गांव के जंगल से गुजरने वाला रजबहे की बृहस्पतिवार रात्रि पटरी टूट गई। पानी से सरसों, ज्वार व गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
रजबहे की पटरी काफी समय से जर्जर थी। सफाई न होने के कारण रजबहे में काफी घास उग आई है। बृहस्पतिवार रात को रजबहा टूटने से रामबीर, अमित शर्मा, सचिन, रामधन, सुनील, पप्पू सहित कई किसानों की गन्ना व ज्वार की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के जेई बीरपाल पंवार का कहना है कि पानी अधिक होने के कारण पटरी टूट गई थी। पटरी की मरम्मत कराकर रजवाहे में पानी छोड़ा जाएगा।