चांदीनगर (बागपत)। मंसूरपुर गांव में गन्ना क्रय केन्द्र के चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश हजारों रुपये कीमत के लोहे के बाट लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मंसूरपुर निवासी सूरज पुत्र गोकल गांव में लगे गन्ना क्रय केन्द्र पर चौकीदार है। बृहस्पतिवार की रात वह गन्ना क्रय केन्द्र पर था। इसी दौरान गाड़ी में कुछ बदमाश वहां पहुंचे और मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश केंद्र पर रखे पांच क्विंटल लोहे के बाट चोरी कर ले गए। सूरज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परिजन शुक्रवार की सुबह केंद्र पहुंचे तो सूरज बंधक अवस्था में क्रय केंद्र पर पड़ा मिला। उसे बंधन मुक्त किया और थाने लेकर पहुंचे। सूरज ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।