बागपत में स्कूल की छुटठी होने के बाद एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते छात्र
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। एक दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को शिक्षण संस्थाओं में छुट्टी के बाद छात्रों ने होली खेलकर खुशियां मनाई। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने त्योहार को सूखे रंगो से मनाने का आह्वान किया। इसके अलावा होली पर लोगों को जागरूक करने की बात कही। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल के निदेशक अजय गोयल का कहना है कि छात्रों को जागरूक किया गया है कि सूखी लकड़ी का प्रयोग ही होली जलाने में करें।