फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड वाले तार की चपेट में आने पर गाय मरी, जाम

Wed, 27 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
क्षेत्र के कूड़ी गांव में गाय की मौत होने से जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपरौली ।  क्षेत्र के कूड़ी गांव में ब्लेड वाले तारों की चपेट में आने पर गाय की मौत होने पर आक्रोशित लोगों ने बड़ौत टांडा मार्ग पर जाम लगाया। 
विज्ञापन


गाय की मौत होने पर  ग्रामीण सड़क पर पहुुंचे और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने कहा कई माह से उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है, पहले कुछ लोगों ने ही ब्लेड के तार लगा रखे थे, लेकिन अब तो सैकड़ों लोगों ने खेतों पर ब्लेड के  तार लगा दिए, इससे कई गौवंश की मौतें हो चुकी हैं और अनेक घायल है। लोगों ने सांकेतिक जाम लगाकर प्रशासन से ब्लेड वाले तारों की हटवाने की मांग की। 
विज्ञापन


जाम लगने की सूचना पर एसओ छपरौली विजय सिंह पहुंची और उन्होंने लोगों को ब्लेड वाले तार हटवाने का आश्वासन दिया और कहा कि जो लोग तार नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई होगी, तब लोग शांत हुए और उन्होंने सड़क से जाम हटा दिया। लोगों ने कहायदि समय रहते तारों को नहीं हटवाया तो वे सड़क को अनिश्चित काल के लिए जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें