बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा अभी तक किसी से कोई गठबंधन फाइनल नहीं किया है। न ही जद (यू) से दूरी हुई है और न ही भाजपा नजदीकी। जो भी निर्णय होगा जल्दी ही सभी के सामने आ जाएगा।
जयंत चौधरी मंगलवार को रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी धनपाल सिंह गुर्जर के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देने ग्राम निबाली पहुंचे। उन्होंने कहा अभी गठबंधन के बारे में कोई फाइनल निर्णय नहीं है। जो भी निर्णय होगा, जल्दी ही सभी के सामने आ जाएगा। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन की चर्चा के बारे में अधिक कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर के निधन से पार्टी को क्षति हुई है। वह हमेशा इस परिवार के साथ रहेंगे। इससे पूर्व जयंत चौधरी सुबह लगभग साढ़े 11 बजे ग्राम निबाली पहुंचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने उनके बेटे मनोज, उनके भाई वेदपाल सिंह, तेजपाल सिंह, रामपाल सिंह, जयप्रकाश धामा और उनके परिवार से काफी देर तक बातचीत की।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुखवीर सिंह गठीना, विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, सतीश चौधरी, धीरज उज्ज्वल, विक्रम राणा, सुरेश चंद कौशिक, रविंद्र कुमार बली, वीरेंद्र तेजान, अजहर खान, नीरज पंडित, चेयरमैन मांगेराम यादव, ओमवीर ढाका, राजू सिरसली भी पहुंचे।