-टटीरी की मंडी में ट्रकों का आवागमन बंद होने से आक्रोशित व्यापारियों ने बंद कराया था काम
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य मंगलवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। इसको लेकर रेलवे के अधिकारी मंथन करते नजर आए और उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की।
मंडी गेट के सामने रेलवे ओवरब्रिज का पिलर लगाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा कर काम रुकवा दिया था। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता की, लेकिन व्यापारी नहीं माने। सोमवार को सांसद डा. राजकुमार सांगवान, एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, रेलवे के इंजीनियर शिवकुमार समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता के बाद व्यापारी मान गए। उधर, रेलवे के अफसरों ने ट्रकों के आवागमन के लिए सर्विस रोड बनाने पर मंथन किया। इसके चलते मंगलवार को भी काम शुरू नहीं कराया जा सका। इस मामले में एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।