फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-यूपी के बीच यमुना पर बन रहे पुल के निर्माण में आएगी तेजी

विज्ञापन
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करते बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर संग की मुलाकात
विज्ञापन

सीएम ने हरियाणा के सेतु निगम के अधिकारियों को दिए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी-हरियाणा को जोड़ने के लिए ग्राम कुड़ी नांगल में यमुना पर बन रहे पुल का निर्माण तेजी से होगा। इसे लेकर सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। पुल का निर्माण होने पर दोनों प्रदेशों को फायदा होने की बात बताई। इसके बाद पुल का निर्माण जल्द से जल्द कराने के निर्देश हरियाणा के सेतु निगम के अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

यूपी और हरियाणा को जोड़ने के लिए अभी तक यमुना के ऊपर से केवल एक पुल निवाड़ा गांव के समीप बना हुआ है। यह काफी पुराना हो चुका है। जिले में दूसरा पुल बनवाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2017 में शिलान्यास किया था। यह पुल 84 करोड़ रुपये की लागत से कूड़ी नांगल से पानीपत की सीमा तक बनेगा। इसका निर्माण सितंबर 2022 तक होना है, लेकिन इसका कार्य अभी तक केवल 70 फीसदी पूरा हुआ है। इसे लेकर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मंगलवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उनके सामने पुल का निर्माण जल्द कराने की बात रखी। सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा के सेतु निगम के अधिकारियों को निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा हरियाणा व यूपी को जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर भी बातचीत हुई। इस दौरान सांसद के साथ लाभ के पदों पर संसदीय संयुक्त स्थाई समिति के सदस्य सांसद महेश पोद्दार, बेनी बेहनन, विजय हंसदा, श्याम सिंह यादव मौजूद
विज्ञापन

रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें