फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकवा ग्रस्त सोनू की आर्थिक सहायता की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लकवे की बीमारी से जूझ रहे मजदूर प्रमोद शर्मा के बेटे सोनू की मंगलवार को गुरू सर्वसमाज समिति के संगठन के लोगों ने आर्थिक मदद की । साथ ही बीमार बच्चे को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुराना रोड निवासी प्रमोद शर्मा ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी और बेटा सोनू है। सोनू दो-तीन साल से लकवे की बीमारी से जूझ रहा है। खर्च अधिक होने से वह बेटे का इलाज नहीं करा सका है। इसकी सूचना गुरू सर्वसमाज समिति के जिलाध्यक्ष पंकज गुरू को मिली। वह मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ प्रमोद के घर पर पहुंचे और आर्थिक मदद करते हुए बीमार बेटे सोनू को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नगरवासियों ने संगठन के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विकास विश्वकर्मा, विनीत शर्मा, सन्नी पांचाल, काला, सूरज, रोहित, शुभम, नदीम, पंकज, अनुज, विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें