बागपत। जिले में अधिकारी भले ही खूब कार्य करने का ढोल पीट रहे हों। मगर सीएम डेशबोर्ड ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी। जहां अक्तूबर में सीएम डेशबोर्ड पर बागपत को प्रदेश में चौथा स्थान मिला था, वहीं नवंबर में बागपत 39वें स्थान पर पहुंच गया। इस तरह बागपत 35 स्थान नीचे पहुंचा है और इसमें कई विभागों की स्थिति ज्यादा खराब है।
जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों और राजस्व संबंधी कार्यों की हर माह सीएम डेशबोर्ड पर समीक्षा कर रैकिंग जारी की जाती है। अक्तूबर माह में विकास कार्यों में जिला छठे तो राजस्व में 22वें स्थान पर रहा था, लेकिन नवंबर माह में जिले की हालत खराब हो गई। नवंबर माह की रैकिंग में विकास में जिला छठे स्थान से 22वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि राजस्व में 12वें से 47वें पर पहुंच गया। जबकि ऑलओवर रैंकिंग की बात करें तो वह चौथे स्थान से 39वें पर पहुंच गई है।