फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टक्कर मारकर लिपिक की कार बीस मीटर तक घसीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के कोर्ट रोड पर आपूर्ति विभाग के लिपिक गजेंद्र कुमार की कार में ईंट ढोने वाले ट्रक ने टक्कर मार दी और बीस मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने किसी तरह ट्रक रुकवाकर चालक को पकड़कर हंगामा किया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गजेंद्र कुमार निवासी मेरठ मंगलवार सुबह कार लेकर कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही तहसील के समीप पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। आरोप लगाया कि कार में टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका और शोर मचाने पर ट्रक दौड़ा दिया, उसकी कार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में लिपिक गजेंद्र मामूली रूप से घायल हो गए। वहां आए पुलिसकर्मी ट्रक के चालक को कोतवाली ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें