फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 244 गांवों में पिटेगा स्वच्छता सर्वेक्षण का ढोल

Mon, 16 Jun 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-अंकों के आधार तय होगी जिले की रैंक, अब गांवों में स्वच्छता के कार्य पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब गांवों की स्वच्छता का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण होगा। शासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। सर्वेक्षण 15 जून से 14 अगस्त तक होगा। सर्वेक्षण के जरिए 244 ग्राम पंचायतों की स्वच्छता के मापदंडों का मूल्यांकन से जिले की रैंक तय होगी।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण कुल 1000 अंक का होगा। इसमें गांवों की स्वच्छता की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन 540 अंक, सयंत्रों की कार्य क्षमता का प्रत्यक्ष अवलोकन 120 अंक, नागरिक प्रतिक्रिया 100 अंक तथा सेवा स्तर की प्रगति के आकलन के लिए मापदंड 240 अंक का होगा। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अमित कुमार सिंह ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सर्वेक्षण की तैयारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा गांवों में कराए कार्यों का पोर्टल पर अपडेट कराने, ओडीएफ माॅडल प्लस गांवों में सभी आवश्यक इंडीकेटर के आधार पर व्यवस्थित कराने, गांवों में प्रतिदिन सफाई, अपशिष्ट को कूड़ा प्रबंधन केंद्र पर भेजकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। गोबर गैस प्लांट है तो उसे क्रियाशील करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

ठोस एवं तरल अपशिष्ट निस्तारण व प्लास्टिक कचरा निस्तारण, फीकल सलज मैनेजमेंट पर ध्यान देने का निर्देश दिया। चयनित गांवों में रैंडम आधार पर सैंपलिंग पद्धति अपनाई जाएगी, ताकि मूल्यांकन मापदंडों पर विश्वसनीय स्कोर प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें