फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहकते हुए पहुंचे बच्चे तो गुलजार हो गए स्कूल

विज्ञापन
बागपत के उच्च प्राथमिक विद्यालय की चौखट पर माथा टेक कर प्रवेश करता छात्र। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- शिक्षकों ने छात्राओं का तिलक कर किया अभिनंदन
विज्ञापन

- 11 माह बाद खुले स्कूल तो बच्चो ने टेका मत्था
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। आखिरकार वह शुभ घड़ी आ पहुंची, जिसका छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को इंतजार था। कोरोना के चलते 11 माह से बंद चल रहे स्कूल बुधवार को खुले। चहकते हुए बच्चे पहुंचे तो शिक्षण संस्थाएं गुलजार हो उठीं। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का जोरदार तरीके से अभिनंदन किया। कहीं फूल भेंट किए गए तो कहीं तिलक लगाया गया। बच्चों ने शिक्षण संस्थाओं की दहलीज पर मत्था टेका। अपने क्लास रूम और सीटों पर पहुंचकर पुरानी यादें ताजा की। सुबह से ही बच्चों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षण संस्थाओं के गेट पर बच्चों का अभिनंदन किया गया। अधिकतर समय कोरोना काल की बातें ही होती रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार को गाइड लाइन के आधार पर विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है।
सैनिटाइजर का कराया छिड़काव
बागपत। बुधवार सुबह विद्यालयों में साफ-सफाई कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। निजी विद्यालयों में बच्चों को लाने और ले जाने वाली बसों को भी सैजिटाइज कराया गया। विद्यालय में प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य रहा। संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था कराई गई और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्रों को शिक्षण कराया गया। कक्षाओं में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

यमुना इंटर कॉलेज में पहुंचे दस छात्र, राजकीय में 20 फीसदी
बागपत। बुधवार को विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में बुधवार को छठीं से आठवीं तक के दस छात्र ही कालेज पहुंचे। प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा का कहना है कि पहला दिन होने के कारण छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। नगर के राजकीय कन्या इंटर कालेज में 20 प्रतिशत छात्राएं विद्यालय पहुंची। प्रधानाचार्या डॉ प्रीति शर्मा का कहना है कि बुधवार को विद्यालय संचालन का पहला दिन होने के कारण छात्राओं की उपस्थिति कम रही, लेकिन बच्चों में उत्साह खूब रहा।
अब टास्क टीम करेगी विद्यालयों का निरीक्षण
बागपत। विद्यालयों में कराई गई तैयारी और व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। जिला टास्क टीम विद्यालयों में शिक्षण संबंधी तैयारियों का निरीक्षण करेंगी और समय-समय पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का कार्य किया जाएगा।
निर्धारित शेड्यूल के आधार पर विद्यालय पहुंचे छात्र
बागपत। विद्यालयों में छात्रों को बुलाने के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। बुधवार को विद्यालयों में बच्चों को शासन की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के आधार पर बुलाया गया।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में भी दिखा उत्साह
बागपत। विद्यालयों का संचालन शुरू होने पर बुधवार को कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में स्कूल स्टाफ की ओर से छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, मोहित त्यागी, शक्ति राजदान, रमा तेवतिया, राखी धामा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें