फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार की नंबर प्लेट पर लिखा मिला ठेकेदार, पुलिस ने कर दी सीज

विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर ठेकेदार की गाड़ी का चालान करते पुलिसकर्मी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक से सोमवार को गुजर रही एक कार की नंबर प्लेट पर ठेकेदार लिखा हुआ मिला। इसमें पुलिस ने कार सीज करते हुए 25 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। इसके अलावा दिनभर अभियान चलाकर गाड़ियों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों ने काले शीशे की एक कार को रुकवाकर चेकिंग की। उसकी नंबर प्लेट पर नंबर लिखा हुआ नहीं मिला, उसकी जगह लाल प्लेट पर बड़े अक्षरों में ठेकेदार लिखा हुआ मिला। प्लेट पर नंबर की जगह ठेकेदार लिखने पर पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। टीआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि कार पलवल के किसी व्यक्ति की है, जिसे उसके रिश्तेदार लेकर जा रहे थे। गाड़ी को सीज कर दिया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें