फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान से शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर निष्ठा का शुभारंभ हुआ। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि अभियान से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जैन इंटर कॉलेज में सीडीओ पीसी जायसवाल ने सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दें। बच्चे देश का भविष्य है और बेहतर शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवरता है। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि इस तरह की शिक्षा जरूरी है, इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए यह महत्वपूर्ण प्रयास है। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल ने कहा कि निष्ठा कार्यक्रम सरकार की ओर से उठाया गया ऐसा कदम है, जिससे बच्चों का भविष्य संवरता है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। प्रत्येक चरण में 50-50 शिक्षकों के तीन बैच प्रशिक्षित किए जाएंगे। संचालन अशोक अंतिल ने किया। इसमें दिनेश वर्मा, अंजुम गनी, प्रदीप अहलावत, चांदवीर सिंह, रामकुमार, संदीप तोमर, जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, अमित गोयल, हरेंद्र दीक्षित, विनीता सिंह, अंजलि, सविता सागर, जितेंद्र प्रताप, भावना, कुसुमलता, अनीता मलिक, प्रेम सिंह, कपिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें