फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल पहने चालक से बस के नहीं लगे ब्रेक, छात्रा को मारी टक्कर

विज्ञापन
बागपत : रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हुई छात्रा शालू। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के समीप चप्पल पहने चालक से बस के ब्रेक नहीं लगे। जिस कारण बस की टक्कर लगने से पेपर देने जा रही बीकॉम की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के विकास नगर लोनी की रहने वाली शालू गोस्वामी पुत्री किशन गोस्वामी शुक्रवार को श्रीराम कालेज में बीकॉम की परीक्षा देने आई थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे छात्रा रिवर पार्क के पास पहुंची और हाईवे पार करने लगी। तभी दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने छात्रा शालू को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद छात्रा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे को अंजाम देने के बाद भाग रहे चालक को बस सहित पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद चालक ने बताया कि चप्पल पहनी होने के कारण उसके ब्रेक नहीं लगे। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत : घटना के बाद बागपत के चमरावल रोड पर खड़ी रोडवेज बस।- फोटो : BAGHPAT

बागपत : बड़ौत रोडवेज बस चला रहे चालक को हिरासत में ले जाते पुलिसकर्मी।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें