दोघट। गागंनोली गांव में नवविवाहित जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। युवक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने व धोखे से शादी कराकर वारदात को अंजाम देने की तहरीर दी है।
गागंनौली निवासी राजेंद्र ने बताया कि रमाला थाना के एक गांव निवासी युवक ने साठ हजार रुपये लेकर उसकेे पुत्र की गाजियाबाद की एक युवती से शादी कराई थी। नवविवाहिता मंगलवार रात परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। आरोप लगाया कि शादी कराने के षड्यंत्र में एक महिला समेत पांच लोग शामिल हैं। उसने उनके खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद