बड़ौत। ओमिक्रॉन का खतरा देख एक बार फिर सभी माध्यमिक स्कूल खोलने से पूर्व उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यार्थियों को बुलाने के लिए अभिभावकों की लिखित सहमति लेने के बाद ही बुलाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का आदेश मिला है। अब सभी विद्यालयों के प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि वह अभिभावकों से स्वीकृति लेकर ही बच्चों को बुलाएं। साथ ही विद्यालय का समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराते रहे। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।