फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 14 दिन से लापता बुजुर्ग का शव कृष्णा नदी के चेकडेम में फंसा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। अशरफाबाद थल गांव से 14 दिन पहले लापता हुए बुजुर्ग मुन्ना (60) का शव शनिवार को कंडेरा गांव में कृष्णा नदी के चेकडेम में फंसा मिला। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कंडेरा गांव के ग्रामीण शनिवार को कृष्णा नदी के पास खेतों में पहुंचे तो वहां बने चेकडेम में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने मृतक की पहचान मुन्ना निवासी अशरफाबाद थल के रूप में की। वहां आए उसके परिवार वालों ने मुन्ना के 14 दिन पहले लापता होने के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मुन्ना के परिवार में चार बेटे नौशाद, दम्मन, शक्तिमान, जैनी हैं। इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पानी में डूबने से मौत होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जााएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें