-सूप गांव के जंगल में आम के पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस ने घटना की जांच शुरू की
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सूप गांव में बुधवार को भारतीय वायुसेना के सिपाही उज्ज्वल तोमर के पिता सुधीर (48) का शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सुधीर तोमर बुधवार शाम को घर में खाना खाने के बाद पशुओं से फसल की रखवाली करने अपने खेत पर गए थे। वह रात में वापस नहीं लौटे। परिवार वालों ने सुबह करीब तीन बजे उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उन्हें सुधीर तोमर अपने खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिले। पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा। उन्होंने घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच की। उज्ज्वल तोमर भारतीय वायुसेना में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर तैनात हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सुधीर तोमर का जमीन को लेकर परिवार वालों से विवाद चल रहा था।
पुलिस ने इस मामले में कई बिंदुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।