फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनसीसी बटालियन पर युवा कौशल दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। युवा कौशल दिवस पर बुधवार को 74 यूपी वाहिनी एनसीसी कार्यालय में कार्यक्रम हुआ, जिसमें कैडेट्स को कॅरिअर बनाने के लिए एआई और डिजिटल मार्केटिंग जैसे प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कर्नल दिनेश चौहान ने कहा कि कौशल दिवस का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, आजीविका और उद्यमिता के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि कौशल की कमी से बेरोजगारी बढ़ रही है। इसे एआई और डिजिटल साक्षरता में कुशल होकर कम किया जा सकता है। कमान अधिकारी कर्नल सौरभ सक्सेना ने आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई। इसमें कंप्यूटर, आधुनिक तकनीक, कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कौशल विकास के कई कोर्स संचालित किए हैं। इनसे रोजगार प्राप्त कर कॅरिअर बनाया जा सकता है। कर्नल सक्सेना ने कैडेट्स को रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सोनिया, सुमैया, आरती, मोनिका, रौनक और नेहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें