फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन दिन से लापता ट्रक ड्राइवर का शव रजबहे में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सिनौली मार्ग पर रजबहे में लोयन गांव के विनीत (28) का शव पड़ा मिला, जो घर से तीन दिन से लापता था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

लोयन गांव के लोगों ने खेत में जाते हुए शनिवार सुबह रजबहे में शव पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को रजबहे से बाहर निकाला। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विनीत निवासी लोयन के रूप में हुई। वहीं जेब से 1600 रुपये भी मिले हैं। चेहरे पर चोट का निशान भी मिला। पिता हरबीर ने बताया कि विनीत ट्रक ड्राइवर था और तीन दिन से लापता था। परिवार में दो भाई हैं और विनीत बड़ा था, जो अविवाहित था। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-महिला से मारपीट में मुकदमा
लोयन गांव में 17 मार्च को सिद्धार्थ अपनी मां बबीता के साथ खेत में जा रहा था। आरोप है कि विनीत ने उसकी मां के साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। चिल्लाने पर लोग वहां आए तो आरोपी भाग गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें