फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला किसान के इकलौते बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कुर्डी गांव के जंगल में रविवार शाम एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान किसान जितेंद्र के बेटे शिवम उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन



कुर्डी गांव निवासी किसान जितेंद्र के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा शिवम था। रविवार को खेत से काम कर लौट रहे किसानों ने पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की पहचान शिवम के रूप में की, जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें