फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में मिला शव मंडौला के सुरेश का था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव में 14 दिसंबर को मृत मिले व्यक्ति की मंगलवार को पहचान सुरेश निवासी मंडौला गाजियाबाद के रूप में हो गई। पत्नी ने मंगलवार को कोतवाली पहुंच कर मृतक की पहचान की और उसके चचेरे भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मंडौला गाजियाबाद राजवती पत्नी सुरेश ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बागपत के शाहपुर बड़ौली की रहने वाली है। उसके पति सुरेश 13 दिसंबर को मजदूर को छोड़ने के लिए बागपत आए थे, लेकिन नहीं लौटे। काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बागपत पुलिस से 14 दिसंबर को शव मिलने की सूचना मिली थी। कपड़े आदि देखकर उसने मृतक की पहचान पति सुरेश के रूप में की। उसने आरोप लगाया कि मृतक के चचेरे भाई कल्लू, उसके साले सहित पांच लोगों ने हत्या कर शव को बागपत क्षेत्र में फेंका था। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि संपत्ति विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें