बागपत। निबाली गांव के प्रधान योगेंद्र के भाई और भाजपा नेता रणविजय धामा पर बाघू और बली गांव के युवकों ने हमला किया था। इसमें तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभिषेक निवासी बली, आकाश और सौरभ निवासी बाघू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
निबाली गांव के प्रधान योगेंद्र धामा ने बताया कि उनके छोटे भाई भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष रणविजय बृहस्पतिवार को गांव में चल रहे विवाद को निपटवाने के लिए लोगों के साथ कोतवाली आए थे। वहां से वापस लौटते समय बाघू मार्ग पर चीनी मिल के पीछे पहुंचे तो अभिषेक निवासी बली, आकाश और सौरभ निवासी बाघू थार गाड़ी में सवार होकर आए। उन्होंने थार गाड़ी से उनके भाई की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके भाई ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।