फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा देश की रीढ़ : सोमेंद्र तोमर

Sun, 21 Aug 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत पक्काघाट मंदिर में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत । भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा युवा संगठन की रीढ़ होते है, इनका देश निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहता है। जल्द युवा सम्मेलन होगा, जिसे सफल बनाना है। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया ध्वज               कानून व्यवस्था को लेकर 24 अगस्त को लखनऊ विधानसभा का घेराव होगा।
विज्ञापन


 शनिवार को पक्का घाट मंदिर में डॉ. सोमेंद्र तोमर कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से युवा सम्मेलन होगा। इसे सफल बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा युवाओं के कंधे पर ही देश का भार टिका है।  सम्मेलन कराने के लिए विकल शर्मा को जिला संयोजक बनाया।

 जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा  प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। इसे लेकर 24 अगस्त को लखनऊ विधान सभा का घेराव होगा। युवा सम्मेलन के लिए एक-एक संयोजक और सहसंयोजक बनाए जाएंगे। 2017 के लिए कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाए। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर और संचालन जिला महामंत्री रविंद्र सिंह राठी ने किया।
विज्ञापन


इसमें राकेश जैन, सोनिया चौधरी, सूरजपाल, मोहन बेदी, चंद्रवीर तोमर, सचिन त्यागी, दौलतराम, अरूण धामा, सदेश चौहान, राजेश खुराना, महेश आर्य, अश्वनी, जगरोशन, प्रियंका आर्य, मनोज आर्य, श्याम सिंह, भोपाल सिंह, सोनू शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें