सूप गांव में कश्यप समाज की पंचायत में बोलते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। कश्यप समाज की बैठक में समाज के युवाओं को शिक्षित करने पर बल दिया।
सूप गांव में राम कुमार कश्यप के आवास पर हरिद्वारी कश्यप की अध्यक्षता और राम कुमार के संचालन में हुई बैठक में समाज के लोगों से राजनीति में भाग लेने की अपील की। इसके अलावा युवाओं को रोजगार परक शिक्षा प्राप्त कर पैरों पर खड़ा करने पर बल दिया। राजनीतिक पार्टियां भाईचारे के साथ जातिवाद नीतियों पर चल रही है। इससे कश्यप समाज को दरकिनार किया जा रहा है।
बैठक में निर्णय लिया जो राजनीतिक पार्टी कश्यप समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाएगी, समाज के लोग उसे वोट देंगे, नहीं तो निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा। इसमें कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप, मोहन लाल कश्यप, संजय कश्यप, श्याम कश्यप, जयवीर, रामवीर, मदन, ईश्वर, नरेश पाल, ओमवीर, शौकेंद्र, सुनील, राजवीर, अनूप आदि रहे।