फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू जैसा दिखा माहौल, बंद रहे प्रतिष्ठान

विज्ञापन
बड़ौत में सम्पूर्ण लॉकडाउन में सूना पड़ा नेहरू रोड़ - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
कर्फ्यू जैसा दिखा माहौल, बंद रहे प्रतिष्ठान
विज्ञापन

बड़ौत। शासन के निर्देश पर शनिवार व रविवार को घोषित लॉकडाउन के दौरान नगर में कफ्ूर्य जैसा माहौल रहा। नाग पंचमी का पर्व का होने के चलते सड़कों पर चहल-पहल दिखी तो अधिकारी व कर्मचारी निगरानी के साथ लोगों को जागरुक करने में जुटे रहे। इस दौरान जिला प्रशासन के निर्देश पर संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। पर्व के दिन लॉकडाउन के कारण प्रतिष्ठान बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शासन के निर्देश पर शनिवार व रविवार को 55 घंटे का घोषित लॉकडाउन पर नगर में शनिवार को कर्फ्यू जैसा माहौल दिखा। इस दौरान बाजारों में मेडिकल व दूध को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। शनिवार को हिंदुओं का प्रमुख पर्व नाग पंचमी होने के कारण सड़कों पर आम दिन की तरह चहल-पहल तो दिखी, लेकिन प्रतिष्ठान बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें