फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 20 मार्च को मामलों की समीक्षा करेगी विधानसभा की आश्वासन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। उप्र विधानसभा की आश्वासन समिति 20 मार्च को बागपत में 61 लंबित मामलों की समीक्षा करेगी। छपरौली विधायक एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा की जाएगी।
विधानसभा आश्वासन समिति में 14 विधायक सदस्य हैं, मगर बागपत में इनमें से विभिन्न क्षेत्रों के पांच सदस्य आएंगे। इनमें अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार, विधायक राजीव कुमार, केतकी सिंह, रामखिलाड़ी व मोहम्मद फहीम हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी लंबित आश्वासनों के लंबित रहने के कारणों का जवाब तैयार करने में जुटे हैं। बागपत में कुल 61 मामलों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्य यह देखेंगे कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों में कितने पूरे हुए हैं। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा की आश्वासन समिति को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें