फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासनिक भवन का होगा सुंदरीकरण, यहां मिल सकेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपीएसआईडीसी में उद्योग विभाग के प्रशासनिक भवन का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए यूपीसीडा मुख्यालय से बीस लाख रुपये बजट मंजूर कर दिया गया। साथ ही यूपीसीडा के अफसरों के प्रशासनिक भवन में बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी। इससे उद्यमियों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए लोनी जाने से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के प्रशासनिक भवन का निर्माण करीब बीस साल पहले कराया गया था। उसकी बिल्डिंग काफी पुरानी होने के चलते यूपीसीडा के अफसरों ने सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार किया। इसमें प्रशासनिक भवन की छत वाटरप्रूफ बनाने के लिए काम कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य मरम्मत कार्य, रंगाई-पुताई कराई जाएगी। साथ ही पौधरोपण और पार्किंग शेड का निर्माण कराया जाएगा। यूपीसीडा मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों ने सुंदरीकरण कराने की तैयारी शुरू कर दी। इस मामले में यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार जैन ने बताया कि जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें