फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांसद पर टिप्पणी करने पर इन्फ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/ खेकड़ा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर निवासी राजू ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवती की कई वीडियो वायरल हो रही हैं। वीडियो में युवती आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। साथ ही अनुसूचित जाति की युवतियों पर भी टिप्पणी की जा रही है। इससे समाज में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। राजू ने खेकड़ा कोतवाली में भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसमे जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें