पंचायत में आरोपी व उसके परिवार के हुए सामाजिक बहिष्कार का किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के (बड़ौली) गांव में मंगलवार को हरिजन चौपाल में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें गत 25 जुलाई को गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या किएं जाने को लेकर आक्रोश जताया गया। पंचायत में सर्वसम्मत्ति से बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाले आरोपी के लिए सरकार से फांसी की सजा की मांग उठायी गयी।
गत 25 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को गांव की हरिजन चौपाल में आयोजित पंचायत में सर्व समाज के लोग एकत्र हुए। पंचायत में वक्ताओं का कहना था कि यह घटना बहुत शर्मसार है। ऐसी घिनौनी घटना करने वाले आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की घिनौनी हरकत न कर सके।
पंचायत में पूर्व की पंचायत में आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किये जाने का समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। पंचायत में प्रधान राजेंद्र, विद्या प्रकाश, राजपाल, रामनिवास, देवानंद, सुखवीर, राजबीर, देवेंद्र, सोहनपाल, मनीष तोमर, नेत्रपाल, रविंद्र, सतीश कुमार, ब्रहमपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, रमेश, भोपाल कश्यप, सुरेंद्र शामिल रहे।