खेकड़ा। नगर में तीन केंद्रों पर यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी को कोरोना प्रोटोकोल के साथ होगी। इसके लिए पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
पेपर लीक हो जाने के कारण रद्द हुई यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी रविवार को होगी। इसके लिए खेकड़ा सीएचसी की मेडिकल टीम खेकड़ा के तीनों केंद्रों पर तैनात रहेगी। कोरोना प्रोटोकोल का पालन कराया जाएगा। इसमें नगर स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज और जैन इंटर कॉलेज में परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा में दो पालियों में करीब तीन हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्राचार्य सुनील तोमर, उमेश कुमार और प्रशांत जैन केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। वहीं, तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। संवाद