डीआईओएस ने टीईटी परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
अमीनगर सराय। जिले के 13 केंद्रों पर होने वाली टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर अफसरों की ओर से व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने डौला गांव के केंद्र का निरीक्षण किया।
जिले में 22 दिसंबर को 13 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा निर्धारित की गई है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए केंद्र बनाए गए है। परीक्षा शांतिपूर्ण संपंन हो इसके लिए सभी केंद्रों पर निरीक्षण निर्धारित किया गया है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे से लेकर अन्य सुविधाएं कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने शुक्रवार को डौला गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कोई भी लापरवाही न बरती जाए। परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। 22 दिसंबर को परीक्षा निर्धारित की गई, जिसको शांतिपूर्ण संपंन कराया जाएगा। शिक्षक अमित कुमार, प्रमोद, जितेंद्र, प्रदीप श्रीचंद, रमेशचंद, नीरज कुमार मौजूद रहे।