ओमिक्रॉन से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लिए बागपत व बड़ौत सीएचसी में ट्रूनेट मशीन की व्यवस्था कराई जाएगी। अभी तक केवल जिला अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध थी।
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस टीम को अलर्ट कर दिया है। बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। जिला अस्पताल, सरूरपुर कलां व खेकड़ा के अलावा आर्यभट्ट कॉलेज में बेड की व्यवस्था कराई गई है। संक्रमितों की जांच के लिए बागपत और बड़ौत सीएचसी में ट्रूनेट मशीन की व्यवस्था कराई गई है। अब तक केवल जिला अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन से जांच की व्यवस्था थी। डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों सीएचसी पर ट्रूनेट मशीन से जांच शुरू कराई जाएगी।