फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक : किसी के चेहरे पर तो किसी के हाथ पर काटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-रटौल क्षेत्र के गांवों में एक दिन में 40 लोगों, बच्चों को काटा, पीएचसी पर पहुंचकर लगवाई एंटी रैबीज वैक्सीन
विज्ञापन

फोटो-तीन की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक दिन में 40 लोगों व बच्चों को काटकर घायल कर दिया। किसी के चेहरे पर तो किसी के हाथ व पैर पर काटा। घायलों ने रटौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं दो घायलों को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
लहचौड़ा गांव में सोमवार सुबह महेंद्र शर्मा घर में चारपाई पर बैठे थे, तभी वहां कुत्ता आया और चेहरे पर काटकर घायल कर दिया। इसके बाद कुर्सी पर बैठे हरपाल पर भी कुत्ते ने हमला कर हाथ में काटकर घायल कर दिया। गली में खड़े सूरज और स्कूल जा रही छात्रा तपस्या के दोनों पैरों में कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। परिजन सभी को रटौल पीएचसी लेकर गए और एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। घायल महेंद्र शर्मा व हरपाल की हालत गंभीर देखकर दिल्ली जीटीबी अस्पताल के रेफर कर दिया। इसके अलावा रटौल के आसिफ, अब्दुल्ला, अरहम, मुबारिकपुर गांव में बच्ची बुसरा, विक्की, नंगला निवासी विशु, फुलैरा निवासी महिपाल, विनयपुर निवासी अनुराग, सरफाबाद निवासी शिमला, अरशद, प्राची, भागौट निवासी मुन्नी, देशपाल को कुत्ते ने काटकर घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोठरा निवासी तपिश, मुबारिकपुर निवासी रमजानो, अहमदनगर निवासी इंद्रा, मुबारिकपुर निवासी अमित, गौना निवासी अकशा आदि को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया, जिन्हें रटौल पीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। क्षेत्र के विनोद शर्मा, साधुराम, रहीश, जुल्फिकार, अरसद आदि ने कहा कि कई बार कुत्तों, बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें