फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया एसडीओ का घेराव

विज्ञापन
बड़ौत के राजकीय बीज भंडार पर किसान सम्मान योजना का लाभ न मिलने पर एसडीओ का घेराव करते किसान - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने पर शुक्रवार को कई गांवों के किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने एसडीओ का घेराव भी किया। एसडीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द ही योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़का, रठौडा, मलकपुर, लुहारी आदि गांवों के किसान राजकीय बीज भंडार पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कहना था कि स्थानीय अधिकारियों व तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि किसान सम्मान निधि योजना के लिए दो-दो बार संबंधित लेखपाल व कृषि विभाग के कर्मचारियों को कागजात दिए जा चुके है। इसके बावजूद एक बार भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान किसानों ने एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान का घेराव किया। एसडीओ ने किसानों को आश्वासन देकर शांत किया कि जल्द ही योजना का लाभ दिलाया जाएगा। हंगामा करने वालों में धर्मेंद्र, सुभाष, सुधीर, जितेंद्र, जयवीर, हरवीर, तेजवीर, महक सिंह, प्रवेंद्र शामिल रहे।
एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान का कहना था कि कई बार किसान पंजीकरण नहीं करा पाते या फिर योजना के लिए अधूरे कागजात पाएं जाते है। किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें